एक पौधा मां के नाम अभियान में बाबूलाल ने किया पौधरोपण
गिरडीह, जुलाई 19 -- जमुआ। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को झारखंड के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमुआ थाना परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। वहीं थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद जर्जर भवन की स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा और इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिया। पौधारोपण के बाद आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपनी मां के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.