एक पैराफिट लगाकर जिम्मेदारी से बच रहे जिम्मेदार
अल्मोड़ा, जून 17 -- धौलछीना। बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की अनदेखी लगातार हादसों का कारण बन रही है। ताजा मामले में इस मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुर्घटना स्थल की स्थिति विभागीय लापरवाही को साफ बयां करती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ वहां सड़क किनारे न तो क्रश बैरियर लगे हैं और न ही पैराफिट बने हैं। पहाड़ी क्षेत्र के खतरनाक मोड़ों और ढलानों पर सुरक्षा इंतजाम न होने से हर वक्त यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। गौरतलब है कि इसी मार्ग पर चार जून को कांचुला पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें मुनस्यारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- पुलिया की टूटी सुरक्षा दीवाल के निर्माण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.