लखीमपुरखीरी, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर मुर्गहा वन ब्लाक में वन विभाग ने गोष्ठी की। इसमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए इसके लिए जागरूक किया गया। मझगईं वन रेंज के मुर्गहा वन ब्लाक में वन विभाग की इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए गन्ना विकास समिति पलिया के चेयरमैन अभिषेक अवस्थी ने लोगों को पर्यावरण की वास्तविक स्थिति को समझने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने प्रदूषण तथा ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण की दिन-ब-दिन खराब होती जा रही हालत पर चिंता जताई और मानव जीवन के बेहतर भविष्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करने की बात कही। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में जजों ने लगाए पौधे डिप्टी रेंजर मनोज यादव ने अधिक से अधिक लोगों पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदार...