बाराबंकी, जून 8 -- रामसनेहीघाट। विधानसभा दरियाबाद की ग्राम पंचायत कंधईपुर स्थित वृहद गौशाला परिसर में सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण की गई। इस अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा गौवंश को हरा चारा, गुड़ और केला खिलाकर सेवा की गई। साथ ही गौशाला में कार्यरत केयरटेकर को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा, वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन को सुरक्षित बनाने का आधार भी हैं। यह भी पढ़ें- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के लिये कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधरोपण इस दौरान गौशाला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उपस्थित लोगों ने उनकी सुरक्षा एव...