मधुबनी, जून 7 -- मधुबनी, निज संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन के लिए शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। यह आयोजन जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबनी के सांसद डा. अशोक कुमार यादव ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन रहे हैं। जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, जिला महामंत्री सुबोध कुमा...