एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत छात्रों व शिक्षकों ने लगाए पौधे
बगहा, अगस्त 1 -- योगापट्टी एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से योगापट्टी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चमैनिया में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक कौशल किशोर कुमार ने किया।इस दौरान विद्यालय परिसर में अशोक एवं नारियल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।प्रधानाध्यापक कौशल किशोर कुमार ने कहा कि लगातार पेड़ों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उन्हें संरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.