भदोही, जून 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम नगर विकास मंत्री और जिला प्रभारी एके शर्मा पौधरोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिनव त्यागी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे और जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव गंभीर रहने का शपथ ग्रहण कराया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी जरूरत है। जिले की जनता से आह्वान है कि कम से कम दो पौधा प्रत्येक व्यक्ति जरूर लगएं। पौधरोपित करने के साथ ही नियमित भरण-पोषण करना भी अत्यंत जरूरी है। यह भी पढ़ें- सेवा-संस्कार व सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण: प्रभारी मंत्री प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक ...