एक पेड़-एक संकल्प के साथ अभियंताओं ने किया पौधरोपण
औरैया, अगस्त 22 -- डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग की ओर से शनिवार को दिवंगत अभियंता प्रमोद कुमार आचार्य की पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण संकल्प दिवस मनाया गया। अभियंताओं ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला और सहायक अभियंता नेम सिंह ने पौधरोपण किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एनडी द्विवेदी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 'एक पेड़-एक संकल्प' के रूप में वृक्षारोपण संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कानपुर क्षेत्र के अंतर्गत औरैया के साथ कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद और इटावा में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.