सासाराम, अगस्त 31 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान में रोहतास जिले ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में निर्धारित लक्ष्य का 70.10 प्रतिशत पौधरोपण पूरा हो गया है। जिले में अब तक 138955 पौधे लगाए गए हैं, जबकि जिले को 198237 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...