एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत किया पौधरोपण
भागलपुर, जुलाई 18 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग, खुटहरी में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधे लगाए गए। प्रधान शिक्षक ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक रतन कुमार, कल्पना कुमारी, मधुप्रिया कुमारी समेत दर्जनों अभिभावकों शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.