उन्नाव, जून 3 -- उन्नाव। शारदा नहर उन्नाव खंड द्वारा जन जागरुकता अभियान के तहत 17 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इसकी शुरुआत पौधरोपण दिवस पर पांच जून को एक पेड़ मां के नाम से पौधा लगाने के साथ होगी। इसके बाद अलग अलग दिवसों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एक्सईएन गगन कुमार शुक्ला ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पांच जून से 21 जून के मध्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने का मुख्य सचिव का पत्र आया है। इसको लेकर विभागीय सहायक अभियंता प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ तथा उपराजस्व अधिकारी को पत्र जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 21 तक चलेगा जागरूकता अभियान इसमें पांच जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नहरों के किनारे पौधरोपण किया जाएगा। आठ से 17 जून के बीच जनसंपर्क, स...