एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया संदेश
लखीमपुरखीरी, जुलाई 8 -- भीखमपुर। मोहम्मदी वन रेंज की वन चौकी आंवला क्षेत्र के राजकीय जूनियर हाईस्कूल मोहम्मदाबाद विद्यालय प्रांगण में वन महोत्सव सप्ताह के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आंवला वन विभाग के अधिकारी व विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राओं पौधरोपण किया गया। मोहम्मदी रेंज के क्षेत्राधिकार निर्भय प्रताप सही के निर्देशन में आंवला वन चौकी के वन दरोगा माया प्रकार वर्मा, वन रक्षक प्रज्ञाष दूवेदी व बिलहारी वन चौकी से विजय सिंह ने राजकीय विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मचंद राठौर, सहायक अध्यापक बृजेश रावेन्द्र व छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में नीम ,आम , आंवला, सहजन व गुलमोहर, अमलतास के पौधों का रोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.