एक पेड़ मां के नाम के तहत किया पौधारोपण
गिरडीह, जून 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गिरिडीह में गुरूवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार एवं नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक विजय सिंह को पौधा भेंट कर की गई। शालिनी बैसखियार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यह कार्यक्रम बरसात भर चलेगा। सभी कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुटे हैं। नगर अध्यक्ष सिंकू ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता पौधारोपण कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से भी पर्यावरण संतुलन के लिए एक पेड़ लगाने और संरक्षण की अपील की। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण निदेशक विजय सिंह ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.