एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया
चम्पावत, जून 5 -- सतीश जोशी, चम्पावत। विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। वन विभाग ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया। मुख्य अतिथि डीएम मनीष कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। डीएम ने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को कहा। कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं में भी प्रकृति संरक्षण को स्थान दिया गया है। चम्पावत वन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। कार्यक्रम में माउंट कार्मल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान बच्चों ने हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, दर्जाधारी श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.