लातेहार, जून 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। संकुल संसाधन केंद्र काली के तत्वावधान में उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमारो में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संकुल साधन सेवी विकास कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपाय है। वहीं यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के प्रतिनिधि अभिषेक राहुल परधिया ने बच्चों को प्रकृति से जुड़ने तथा एक छात्र-एक पौधा और एक परिवार-एक वृक्ष का संदेश दिया। मौके पर प्रधानाध्यापक कॉर्लेनियुस लकड़ा, इंदुमती तिग्गा, दरबारी सिंह, सुनीता कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति व माता समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में छा...