एक पेड़ मां के नाम अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में आज रोपे जाएंगे 5 करोड़ पौधे
प्रमुख संवाददाता, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। शुक्रवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र से इसका शुभारंभ करेंगे। क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत यहां 'उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान' विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी होगी। इसमें वैज्ञानिक, पर्यावरण विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, उद्योग प्रतिनिधि आदि शामिल होंगे। यह जानकारी वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी। यह भी पढ़ें- यूपी के बिजली ग्राहकों को नई सुविधा, बिल को लेकर नहीं काटना होगा दफ्तर के चक्कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.