बोकारो, मार्च 7 -- गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड के कर्री गांव निवासी घनश्याम महतो (35 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वे अपनी मौसेरी बहन को पहुंचाने के लिए विष्णुगढ़ प्रखंड के चानो गांव गए थे। बताया जाता है कि गुरुवार की रात वे बाइक से वापस अपने घर कर्री लौट रहे थे। इसी दौरान चानो गांव के बाजारटाड़ के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। रात का समय होने के कारण दुर्घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर खेत में गिरे व्यक्ति पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.