एक पेज की लीड: गोमिया में प्रतिबंधित मांस मामले में तनाव, प्रशासन की सूझबूझ से स्थिति सामान्य
बोकारो, जून 23 -- गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी अंतर्गत बांध पंचायत अंतर्गत पलानी गांव में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक घर से प्रतिबंधित पशु वध उपरांत अवशेष बरामद होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। घटना के बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। मामले को लेकर एक समुदाय के समूह ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही बेरमो एसडीओ मनोज कुमार व एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो व सीओ आफताब आलम सहित कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले को शांत कराया। बरामद पशु अवशेष को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.