आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुकेरीगंज मोहल्ला स्थित संगठन कार्यालय में माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उसके निस्तारण के लिए रणनीति तैयार की गई। वहीं, शिक्षकों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा एक पाली में कराने की मांग की। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जामवंत निषाद ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंद्ध स्कूलों एवं कालेजों में 12 से 21 जनवरी तक प्री-बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में कराने का आदेश हुआ है। माध्यमिक विद्यालयों में अधिकांश गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। शाम की परीक्षा के समय दिक्कत होगी। जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि डीआईओएस के आदेश के बाद भी लेखा विभाग संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.