नई दिल्ली, अगस्त 17 -- योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि देश की व्यवस्था बदलना एक पार्टी, विपक्ष या किसी समूह के बस की बात नहीं है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में उन्होंने बताया है कि जागरूकता की जरूरत है। साथ ही उन्होंने आंदोलनों में छोटे बच्चों को शामिल किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि विरोध के नाम पर अराजकता नहीं होनी चाहिए। खास बाता है कि हाल ही में उन्होंने सरकार को चेताया था कि उन्हें फिर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, 'देश में न हिंदू खतरे में है न मुसलमान न सिख न ईसाई न बुद्ध न जैन न ब्राह्मण न क्षत्रीय न आदिवासी... न एससी एसटी। देश में खतरे में देश का बचपन, देश की जवानी। देश का वर्तमान और भविष्य। इसकी प्रकृति, संस्कृति और सभ्यता, और इसकी अखंडता और संप्रभुता खतरे में है। कुछ लोग विरोध प्रदर्शनों में देश के बच...