नई दिल्ली, मार्च 16 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा दांव चल दिया है। रविवार को बाराबंकी के हैदरगढ़ में पार्टी के स्थापना दिवस और मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर आयोजित जनसभा में पहुंचे चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत में ऐलान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भाजपा को छोड़कर किसी भी दल से गठबंधन करने के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा, "भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है, बस हमारे साथ आ जाएं, हम मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।"कार्यकर्ताओं को दिया गठबंधन का अधिकार चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि गठबंधन पर अंतिम निर्णय प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ता लेंगे। उन्होंने कहा, "मेरा भाजपा से वैचारिक विरोध है, इस...