बुलंदशहर, जून 19 -- बदायूं के सहसवान के गांव चमनपुरा से शादी समारोह से लौट रहे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। एक झटके ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। 16 जून को बदायूं के चमनपुरा में हुई शादी के जश्न से बुधवार को परिवार लौट रहा था। परिजनों की मानें तो बाइक सवार को बचाने चक्कर में पुलिया से कार टकराई और खाई में जा गिरी। पलक झपकते ही गाड़ी में आग लग गई। राहगीर बचाने के लिए दौड़े, लेकिन सिर्फ एक किशोरी को बचा सके। गाड़ी ने पकड़ी तेज आग में पांच जिंदा जल गए। हालांकि पुलिस कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा होना मान रही है। सात माह पूर्व हुआ था तनजीब का निकाह तनजीब की शादी करीब सात महीने पहले 18 नवंबर 2024 को हुई थी। जिस स्विफ्ट कार से हादसा हुआ, वह कार शादी में मिली थी। इस हादसे से हंसता-खेलता पूरा परिवार ही उजड़ गया। पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.