एक पलड़े में गंगाजल, दूसरे में मां को बैठाकर ला रहा अमरपाल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 7 -- मीरापुर कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और मातृभक्ति की अनूठी मिसाल गुरुवार को मीरापुर क्षेत्र में देखने को मिली। मेरठ जनपद के मवाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी अमरपाल अपनी 70 वर्षीय मां ओमवती को कांवड़ के एक पलड़े में बैठाकर, जबकि दूसरे पलड़े में गंगाजल रखकर हरिद्वार से यात्रा कर रहे हैं। उनके साथ 15 वर्षीय पुत्री साक्षी, 10 वर्षीय पुत्र वैदिक और छह वर्षीय पुत्र अनिकेत भी कंधा देकर इस यात्रा में सहभागी बने हुए हैं।गुरुवार को कुतुबपुर गंगनहर पुल स्थित कांवड़ सेवा शिविर से गुजरते समय यह अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। जानकारी के अनुसार, वृद्धा ओमवती की वर्षों से हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने की इच्छा थी, लेकिन आर्थिक और शारीरिक कारणों से वह कभी पूरी नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- माता-पिता के उत्तम स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.