देवघर, जनवरी 12 -- सारठ,प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता सोमेश कुमार ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे एक व्यक्ति पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया गया कि शनिवार को छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के खरना गांव निवासी जमेदार दास के घर में एलटी तार में टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपभोग किया जा रहा था। जिससे विभाग को राजस्व की क्षति हो रही थी। इसको लेकर विभाग को हुई राजस्व क्षति को लेकर 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले अन्य उपभोक्ताओं पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.