एक परिवार के दिन खर्च में औसतन 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी
नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। ईंधन महंगा होने का असर अब सिर्फ वाहन चलाने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और घरेलू बजट पर पड़ने लगा है। घर से ऑफिस जाने का खर्च बढ़ गया है, वहीं बाजार में खाने-पीने और दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं भी धीरे-धीरे महंगी हो रही हैं। बीते 12 दिनों में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर परिवहन लागत पर पड़ता है। ट्रक, बस और अन्य मालवाहक वाहनों का खर्च बढ़ने से कंपनियों और व्यापारियों की लागत भी बढ़ जाती है। यही वजह है कि फल-सब्जियां, अनाज, दूध, खाद्य तेल और पैकेज्ड फूड जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हैं और भविष्य में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.