हाजीपुर, मई 3 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के महमदपुर पोझा गांव में एक महिला ने अपने पति पर दुसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाई है। इस मामले में पीड़ित महिला साजदा खातून द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसे तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। बड़ी पुत्री महजविन खातून 13 वर्ष की है दुसरी पुत्री आशियाना खातून 11 वर्ष तीसरी पुत्री दिलनशी खातून 9 वर्ष की है,तथा चौथा 7 वर्ष का पुत्र मोहम्मद मुजाहीद है। इसके बावजूद उसके पति मोहम्मद मुबारक को मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत बहादुरपुर गांव निवासी वाहिद अंसारी बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और अपने विवाहित पुत्री शबिना खातून से दुसरी शादी करवा दी,शादी के बाद मो मुबारक कुछ दिनों तक अपने बच्चे पत्नी और मां की देखभाल किया उसके बाद बहादुरपुर में ही रहने लगा। बीते 26 अप...