इंदौर, मार्च 7 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक पति की दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के पेट में जोरदार लात मार दी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल घायल महिला का इलाज चल रहा है। इंदौर शहर के चंदननगर थाना क्षेत्र में पति को लेकर दो महिलाओं के बीच ऐसा विवाद भड़क गया कि घर देखते ही देखते रणभूमि में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों गुत्थमगुत्था हो गईं और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट इतनी उग्र हो गई कि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी ने महिला के पेट में जोरदार लात मार दी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल घायल महिला का इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.