खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम एसटीएफ, डीआईयू व जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गत 11 मार्च को 25 हजार के इनामी हत्याकांड में फरार अभियुक्त को जमुई जिले से गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की। महेशखूंट थाना क्षेत्र से 25 हजार के इनामी बदमाश चंदन यादव की गिरफ्तारी पुलिस की पिछले एक पखवाड़ा में यह दूसरी सफलता है। जमुई से गिरफ्तार बदमाश जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत तेगाछी निवासी सुजीत कुमार का 24 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार बताया गया था। उस पर एक नाबालिग का गला काटकर जघन्य हत्या करने का आरोप था। पुलिस टीम ने तकनीकी सूचना और सटीक इनपुट के आधार पर जमुई जिले के सिकंदरा चौक पर घेराबंदी कर इनामी बदमाश अक्षय को गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध चौथम थाना कांड संख्या 273/2025 के तहत मामला दर्ज है। यह मामला गत 10 अक्टूबर 2025 को दर्ज ...