गिरडीह, फरवरी 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा के बैदाडीह इमामबाड़ा के पास नल जल योजना पिछले एक पखवारा से बंद है। फलस्वरुप स्थानीय लोगों के घरों में नल से जल नहीं मिल रहा है। पानी सप्लाई के लिए लगाये गए मोटर में तकनीकी खराबी आने के कारण लगभग पचास घरों में लगे पानी के अभाव में सूखे पड़े हैं। पानी सप्लाई बंद होने से दो सौ से अधिक की आबादी प्रभावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पंद्रह दिनों से नल जल योजना के जवाब दे देने से बैदाडीह में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि नल जल योजना चालू रहने से लोगों को पीने के पानी से लेकर घरेलू काम काज में सहूलियत हो रही थी, लेकिन मोटर खराब हो जाने से सप्लाई बंद हो गयी है। जिससे बैदाडीह में पानी संकट गहराने लगा है। स्थानीय लोगों ने स्थानीय मधवाडीह पंचायत के मुखिया मो सिद्दीक अंसारी को इसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.