बलिया, मई 11 -- बलिया, संवाददाता। बीते करीब एक पखवारा बाद रविवार को तपिश के लिए प्रसिद्ध जेठ महीना में तेज धूप और उमस ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ाना शुरू कर दिया है। उमसभरी गर्मी में गांव की कौन कहे शहर में भी बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में लगे कूलर एसी शोपीस बने रहे। शहर के सिविल लाइन उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले इलाकों में करीब सात घंटे बिजली गुल रही। लोगों के घरों का इन्वटर आदि जवाब दे गए। हालांकि शाम पांच बजे से आपूर्ति चालू हो गई। इसी तरह बीते दिनों आंधी-पानी में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। यह भी पढ़ें- सूर्य की तपीश से झुलस रहे शरीर, उमश ने बढ़ायी बेचैनी आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड किया गया।सुबह दस बजते ही सूरज की तपिश बढ़ गई और पुरवा हवा चलनी बंद हो ग...