गंगापार, अप्रैल 6 -- एक पखवाड़े पूर्व घर से साइकिल से निकले युवक का कोई पता न लग पाने पर उसके भाई के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के धरांव कुलंदन गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र चंद्र मणि ने थाने में सूचना दी कि उनका भाई अखिलेश यादव उम्र लगभग बाइस वर्ष 22 मार्च को सुबह घर से बाजार के लिए साइकिल से निकला, तभी से घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी और हर संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं लगा। सूचना को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...