सुल्तानपुर, अप्रैल 3 -- भदैया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के लाखीपुर में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने पखवाड़े बाद मुकदमा दर्ज किया है। घर से लाखों के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन चोरी होने की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लाखीपुर निवासी कान्ति पाण्डेय पत्नी संतोष कुमार पाण्डेय के घर 15 मार्च 2026 की रात चोर घुसे। चोर घर से एक बक्सा, एक सूटकेस और एक मोबाइल फोन उठा ले गए। पीड़िता के मुताबिक, बक्से में जेवरात, सूटकेस में कपड़े व जरूरी दस्तावेज थे। घटना के अगले दिन 16 मार्च को घर से करीब 200 मीटर दूर एक गेहूं के खेत में बक्सा खाली हालत में मिला, जिसमें केवल कुछ कपड़े ही बचे थे, जबकि बाकी सामान गायब था। पीड़िता द्वारा लगातार शिकायत के बाद आखिरकार पुलिस ने पखवाड़े बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवगढ़ थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.