एक नेपाली नाबालिग बच्चा माईती नेपाल संस्थान को सौंपा
अररिया, अगस्त 20 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बाल संरक्षण इकाई सुपौल में रहे एक नेपाली नाबालिग आठ वर्षीय बच्चे को सामाजिक अन्वेषण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जोगबनी सीमा के नेपाल भाग के कार्यरत माईती नेपाल संस्था के प्रतिनिधि को सौंप दिया गया। जोगबनी बॉर्डर के रास्ते बच्चा को सुरक्षित नेपाल भेजा गया। इसमें जागरण कल्याण भारती और माईती नेपाल संस्था को संयुक्त रूप से बालक का सामाजिक अन्वेषण करने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सामाजिक अन्वेषण प्रतिवेदन सौंपे जाने के बाद बिहार सरकार के समाज कल्याण निदेशालय, पटना तथा भारत सरकार के प्रयास से नेपाली राजदूतावास, नई दिल्ली के आदेश के आलोक में बालक को उसके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से चोरी हुए मासूम को दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.