प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया को आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही संग्रामगढ़ के विनय वर्मा एआरटीओ चौकी, रानीगंज के राजनाथ यादव फतनपुर की रामापुर चौकी, मानधाता के प्रभात कुमार पट्टी के सदहा चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन के अवधराज यादव आसपुर देवसरा की कस्बा चौकी, मानिकपुर के शिशिर पटेल लीलापुर के कमौरा, मानधाता के मृत्युंजय पांडेय कुंडा की मनगढ़, लालगंज के सुमित वर्मा लीलापुर के सगरा सुंदरपुर चौकी इंचार्ज बना गए हैं। सगरा सुंदरपुर में तैनात रामनरेश यादव को लालगंज कोतवाली भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.