रांची, जुलाई 7 -- क्या हो कि अगर किसी बीमार इंसान को इलाज के लिए पैसों की जरूरत हो, और उसके पास बैंक में भी पैसा पड़ा हो लेकिन सख्त नियमों के चलते वो पैसा निकाल ना पाए और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो जाए। सिस्टम की क्रूरता का ऐसा ही एक मामला झारखंड के गढ़वा जिले में सामने आया है, जहां अपनी पहचान संबंधी कुछ कागजात जमा नहीं कर पाने की वजह से एक शख्स को पेंशन का पैसा नहीं मिल सका और ऐसे में उसका इलाज नहीं होने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में शीघ्र जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह मामला गढ़वा जिले का है, जहां 75 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति रतन लकड़ा की इलाज न मिल पाने से मौत हो गई। मौत से पहले उन्होंने कई बार बैंक से अपनी पेंशन निकालने की कोशिश की थी, लेकिन व...