मैनपुरी, फरवरी 14 -- नगर पंचायत कुसमरा के यादव नगर इटावा रोड निवासी सुखेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि मैनपुरी स्थित नवीन गल्ला मंडी के पास उनकी प्लॉटिंग की जमीन है, जिस पर गांव आवाजपुर निवासी अवनीश यादव पुत्र श्याम सिंह कथित रूप से अवैध कब्जा करना चाहता है। पीड़ित के अनुसार, आरोपित पिछले कुछ महीनों से मनमाने ढंग से जमीन का बैनामा अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। 12 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे वह साथियों के साथ कुसमरा स्थित उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दो दिन में बैनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोप है कि अवनीश ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। सुखेंद्र सिंह ने बताया कि वे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.