एक नामजद, तीन अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
हमीरपुर, जून 4 -- हमीरपुर। ई-रिक्शा चालक के गले में चाकू मारकर घायल करने वाले एक नामजद व तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुरारा थानाक्षेत्र के नैठी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक 45 वर्षीय रामजीवन वर्मा बुधवार की शाम सात बजे हमीरपुर से ई-रिक्शा लेकर गांव जा रहा था। रिक्शे में चार युवक सवार थे। जिनसे उसका विवाद हो गया था। इसमें एक युवक ने कनौटा पौधशाला के पास उसके गले में चाकू मार दिया था। जिससे रामजीवन लहूलुहान हो गया था। हमलावरों ने उसके रुपए भी छीने थे। घायल रिक्शा चालक को कल ही कानपुर रेफर किया गया था। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात घायल ई-रिक्शा चालक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर अरविंद को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी पार्टनर पर जानले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.