सिमडेगा, मई 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बोलबा पालेमुंडा गांव से लापता एक नाबालिग सहित दो युवतियों को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए परिजनों के हवाले कर दिया है। दोनों युवती शुक्रवार से लापता थी। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर लापता होने की शिकायत की थी। जिसके आलोक में पुलिस दोनों युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...