नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- मई के महीने में ग्रहों का महागोचर होने वाला है। लेकिन चार ग्रहों के परिवर्तन के कारण कुछ राशियां होंगी, जिन्हें इन ग्रहों का अच्छा फल मिलेगा और महीने भर ये लकी रहेंगी। सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य की बात करते हैं, जो हर महीने में राशि बदलते हैं। मई में सूर्य मेष राशि से वृषभ में जाएंगे और अपने अच्छे प्रभाव राशियों को देंगे। सूर्य के गोचर से राशियों को सरकारी लाभ, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और वो आगे बढ़ेंगे। मंगल भी मई में गोचर करेंगे और अपनी ही राशि में जाएंगे। मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा होगा। इस महीने में मंगल उदय भी होगें तो मंगल का अच्छा प्रभाव मिलेगा। मीन राशि में शनि के साथ इनका साथ खत्म होगा तो कई चीजों में बदलाव आएगा। नई एनर्जी, कामों में तेजी और सभी काम पूरे होंगे। शुक्र 14 मई ...