नई दिल्ली, मई 23 -- UP News : प्नधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर महोबा में FIR दर्ज होने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अपने बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुए वीडियो के AI जेनरेटेड होने की बात कही है। अजय राय ने कहा कि मुझ पर एक नहीं सौ मुकदमे दर्ज हो जाएं लेकिन उस बच्ची को न्याय मिलना चाहिए जिसके परिवारीजनों से मिलने मैं गया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बहुत ही गंदी और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का आरोप है। अजय राय ने आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ प्रोपेगेंडा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एआई जेनरेटेड वीडियो है। उनकी छवि को खराब करने के लिए यह किया गया है। यह भी पढ़ें- आजम को कोर्ट से फिर झटका; दो पैन कार्ड केस में 7 साल की सजा ब...