एक नहीं कई सैटेलाइट टाउनशिप पर हो विचार : समिति
धनबाद, सितम्बर 1 -- धनबाद। झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति की ओर से पीएमओ के सलाहकार तरुण कपूर को ज्ञापन दिया गया, जिसमें विस्थापितों का मुद्दा उठाया गया। समिति के राजीव शर्मा ने बताया कि मांग की गई है कि विस्थापितों के पुनर्वास के लिए एक नहीं कई सैटेलाइट टाउनशिप पर विचार किया जाए। धनबाद के अलग-अलग हिस्से में टाउनशिप बनाने की पहल हो। वहीं विस्थापितों को आउटसोर्सिंग कंपनियों में अनिवार्य रूप से नियोजन दिया जाए। केंदुआ, करकेंद, झरिया, कतरास एवं आसपास के कोयला क्षेत्रों में अनिश्चितता का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.