एक नर्स के भरोसे चल रहा 10 बेड का आईसीयू वार्ड
सीतापुर, जून 26 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में लाखों की लागत से आईसीयू वार्ड बनाया गया है, लेकिन पर्याप्त स्टाफ नहीं होने की वजह से मरीजों के लिए सार्थक सिद्ध नहीं हो पा रहा है। महज एक स्टाफ नर्स के सहारे जिला अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू वार्ड चलाया जा रहा है। ऐसे में मरीजों की देखभाल कैसे हो पाती होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। गंभीर मरीजों को आईसीयू में भर्ती करने के बजाए रेफर कर दिया जाता है।
स्टाफ की कमी आईसीयू में मरीजों और वार्ड की मॉनीटरिंग के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी रहती है, लेकिन अन्य स्टाफ की भारी कमी है। शुक्रवार को हिन्दुस्तान टीम ने आईसीयू वार्ड की पड़ताल की तो पता चला कि यहां दो मरीज थे, उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वार्ड में एक ही स्टाफ नर्स थी। अन्य कोई कर्मचारी नहीं था। वार्ड के तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.