एक नंबर से पास होने वाले 2249 अभ्यर्थियों को भर्ती का इंतजार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी नियुक्तियां
प्रयागराज, जून 22 -- UP Teacher Recruitment: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती में एक नंबर से पास 2249 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का इंतजार लगभग साढ़े तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव राजेन्द्र प्रताप ने पांच जून को एक प्रकरण में दिए निस्तारण में साफ किया है कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन आरक्षण मामले के निपटारे के बाद ही बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से इन अभ्यर्थियों के चयन संबंधी कार्रवाई हो सकेगी।विशेषज्ञों की एक चूक और साढ़े तीन साल की लंबी लड़ाई इस पूरे विवाद की शुरुआत छह जनवरी 2019 को आयोजित हुई 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा के समय हुई थी। परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न के चारों विकल्प तकनीकी रूप से गलत थे। लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी के विषय विशेषज्ञों ने अपनी जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.