नई दिल्ली, फरवरी 3 -- दिल्ली पुलिस का एक सिपाही परीक्षा का एक अंक पाने के लिए अपने विभाग के खिलाफ बीते 18 वर्षों से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को गलत बताते हुए उसने इसके लिए अंक मांगा है। केन्द्रीय प्रशासनिक पंचाट (कैट) ने वर्ष 2007 में हुई परीक्षा में पूछे गए सवाल के सही या गलत होने का पता लगाने के लिए कमेटी गठित कर दी है। इसके साथ ही यह कहा है कि अगर सवाल गलत है तो उसे इसका एक नबंर दिया जाए ताकि उसे वर्ष 2007 से पदोन्नति मिल सके। जानकारी के अनुसार गजेन्द्र सिंह वर्ष 1989 में दिल्ली पुलिस का सिपाही भर्ती हुआ था। वर्ष 2007 में विभाग ने पदोन्नति के लिए परीक्षा ली जिसमें उसने हिस्सा लिया। लेकिन उसे सफल नहीं माना गया। वर्ष 2008 आरटीआई से उसने जवाब मांगा तो बताया गया कि 125 अंक वालों को पदोन्नति मिली है जबकि उसके 124 ...