हापुड़, अप्रैल 12 -- भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में धाम चेतना अभियान ट्रस्ट द्वारा रविवार को एक दौड़ बाबा साहब के नाम का भव्य आयोजन किया गया। नगर के मिनाक्षी रोड स्थित डा.भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय से नीले व सफेद रंग के गुब्बारे हवा में उड़ाकर शुभारंभ किया गया, जो शहर की विभिन्न सड़कों से होकर मोदीनगर रोड स्थित हापुड़ विकास खंड कार्यालय तक पहुंची। जिन स्थानों से युवा दौड़ करते हुए रवाना हुए, वहां कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।इस प्रेरणादायी दौड़ का मिनाक्षी रोड स्थित डा.भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय से समिति के पदाधिकारियों व सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुभारंभ किया। इसके बाद दौड़ गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा तथा तहसील चौराहा से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर पहुंची। जहां डा.भीमराव आंबेडक...