हापुड़, अप्रैल 11 -- भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक दौड़ बाबा साहब के नाम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ धाम चेतना अभियान के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस संबंध में कार्यक्रम के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरुकता फैलाना है।उन्होंने कहा कि यह प्रेरणादायी दौड़ मिनाक्षी रोड स्थित डा.भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय से प्रारंभ होकर गढ़ चुंगी, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा तथा तहसील चौराहा से होते हुए बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करने के पश्चात मेरठ रोड और आदर्श नगर कॉलोनी से गुजरते हुए हापुड़ ब्लॉक पर संपन्न होगी।इसी क्रम में शाम 7 बजे एक शाम बाबा साहब के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें...