नई दिल्ली, मार्च 31 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि वित्तीय भूकंप आने वाला है। केरल के कोझीकोड में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'आप मुझे बेहतर जानते हैं कि मध्य पूर्व में क्या हो रहा है। वहां एक ड्रामा चल रहा है और एक त्रासदी घटित हो रही है। कोई नहीं जानता कि यह कहां खत्म होगी या कहां जाएगी। केरल और भारत के लोग इससे सीधे प्रभावित होने वाले हैं। ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी, महंगाई बढ़ेगी और एक वित्तीय भूकंप आने वाला है। एक-दो महीने में यह वित्तीय भूकंप आ जाएगा। आपको बचाने के लिए इस एलडीएफ सरकार क्या कर रही है? मोदी कुछ नहीं कर सकते क्योंकि वे डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चलाए जा रहे हैं। लेकिन केरल सरकार आपके जीवन को आसान बनाने के लिए क्या कर रही है?' यह भी पढ़ें- Viral Video: केरल में चुनाव प्रचार कर रह...