एक देश-एक विधान के प्रणेता को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
मुंगेर, जून 25 -- धरहरा,एक संवाददाता। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सप्ताह पर बुधवार को भाजपा धरहरा दक्षिण मंडल की ओर से दरियापुर विक्रमपुर स्थित मंडल अध्यक्ष चंद्रचूड़ साक्षी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किए गए उनके योगदान को स्मरण किया। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रचूड़ साक्षी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" के संकल्प के साथ राष्ट्रीय एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया उनका जीवन देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का अनुपम उदाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.