मेरठ, जुलाई 7 -- मेरठ। सोमवार को भाजपा की जिला इकाई की ओर से रजपुरा ब्लॉक स्थित महाराणा प्रताप सभागार में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। ​मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि ने डॉ. मुखर्जी के बलिदान का स्मरण करते हुए कहा कि एक देश, एक विधान, एक निशान का उनका सपना आज पूर्णतः साकार हो चुका है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा ने स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग मंत्री के रूप में डॉ. मुखर्जी के औद्योगिक योगदान और उनकी पारदर्शी प्रशासनिक शैली पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के थे महान प्रहरी: पूर्व मंत्री जिला...