कानपुर, दिसम्बर 27 -- कानपुर। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में कलक्टरगंज गल्ला मंडी में व्यापारी संवाद किया गया। बार-बार चुनाव होने पर थोक गल्ला मंडी के अधिग्रहण होने से व्यापार ठप होने पर नाराजगी जताई गई। कहा कि इससे बचने के लिए एक देश, एक चुनाव होना जरूरी है। इसके लिए प्रदेश की सभी गल्ला मंडियों में अभियान के तहत ज्ञापन दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने अलग-अलग चुनाव के कारण नौबस्ता की थोक गल्ला मंडी सहित देश की लगभग छह हजार मंडियों में से अधिकांश अधिग्रहण कर ली जाती हैं। चंद्राकर दीक्षित, अब्दुल वहीद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.